Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Baba Siddique Murder: मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, बॉलीवुड में दहशत

मुंबई: मुंबई के बांद्रा इलाके में दशहरे की रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 12 अक्टूबर की रात वे अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे, तभी उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

The Public Live Banner

लीलावती अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में कहा गया कि "जो भी सलमान खान और दाऊद की मदद करेगा, वह अपना हिसाब किताब लगा ले।" बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी माने जाते थे और उनकी इफ्तार पार्टियां मशहूर थीं।

पुलिस ने गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड की वापसी और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

Previous Post Next Post