बेरूत: आधुनिक युद्ध के इतिहास में एक अभूतपूर्व घटना घटी है। लेबनान में 17 और 18 सितंबर को हजारों पेजर (Pagers) और वॉकी-टॉकी एक साथ फट गए, जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह के लड़ाके संचार के लिए करते थे। इन धमाकों में 37 लोगों की मौत हो गई और 3,000 से अधिक लोग घायल हुए। कई लोगों ने अपनी आंखें और हाथ गंवा दिए।
हिजबुल्लाह और लेबनान सरकार ने इस हमले के लिए इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्टों के अनुसार, इजरायल ने सप्लाई चेन में सेंध लगाकर इन उपकरणों के अंदर विस्फोटक (PETN) और ट्रिगर स्विच फिट कर दिए थे। जैसे ही एक खास मैसेज आया, डिवाइस गर्म होकर फट गए।
इस घटना को 'जेम्स बॉन्ड' फिल्मों जैसा बताया जा रहा है। इसे अब तक का सबसे बड़ा 'सप्लाई चेन अटैक' माना जा रहा है। इसके बाद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया और इजरायल ने लेबनान पर हवाई हमले तेज कर दिए। दुनिया भर की टेक कंपनियां अब अपनी सप्लाई चेन की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।