Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Akash Ambani Jio Chairman: रिलायंस में नई पीढ़ी का दौर; मुकेश अंबानी ने दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी बने रिलायंस जियो के चेयरमैन

मुंबई: भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में उत्तराधिकार योजना (Succession Plan) की शुरुआत हो गई है। 27 जून को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस जियो इंफोकॉम के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है और अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) को कंपनी की कमान सौंप दी है। 30 वर्षीय आकाश अंबानी को रिलायंस जियो के बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

The Public Live Banner

यह कदम स्पष्ट संकेत है कि 65 वर्षीय मुकेश अंबानी अब अपनी जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंप रहे हैं। आकाश अंबानी ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं और पिछले कुछ सालों से जियो के डिजिटल इकोसिस्टम के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे थे। 2020 में फेसबुक और गूगल जैसे दिग्गजों से निवेश लाने में भी उनका बड़ा हाथ था।

पंकज मोहन पवार को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। मुकेश अंबानी अभी भी फ्लैगशिप कंपनी 'जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड' के चेयरमैन बने रहेंगे। बाजार ने इस कदम को सकारात्मक रूप में लिया है, क्योंकि यह रिलायंस के भविष्य के नेतृत्व को स्पष्ट करता है। बेटी ईशा अंबानी को रिटेल और छोटे बेटे अनंत को एनर्जी बिजनेस की जिम्मेदारी मिलने की भी अटकलें हैं।

Previous Post Next Post