Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में आस्था का महासंगम; मकर संक्रांति पर करोड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, शाही स्नान संपन्न

प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन, महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) का आगाज प्रयागराज में हो गया है। मकर संक्रांति (14 जनवरी) के पावन अवसर पर पहले 'शाही स्नान' में संगम तट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद, ब्रह्म मुहूर्त से ही नागा साधुओं और अखाड़ों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर कुंभ की विधिवत शुरुआत की।

The Public Live Banner

प्रशासन का अनुमान है कि पहले दिन 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। योगी सरकार ने इस बार कुंभ को 'दिव्य और भव्य' बनाने के लिए 4000 हेक्टेयर में टेंट सिटी बसाई है और एआई (AI) आधारित भीड़ प्रबंधन प्रणाली का उपयोग किया है। 12 साल बाद हो रहे इस महाकुंभ में विदेशी पर्यटकों की भी भारी भीड़ देखी जा रही है।

साधु-संतों के पेशवाई जुलूस आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा के लिए जल, थल और नभ से निगरानी की जा रही है। यह आध्यात्मिक समागम अगले 45 दिनों तक चलेगा, जिसमें मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर भी शाही स्नान होंगे।

Previous Post Next Post