Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Lok Sabha Election 2024 Date: बज गया बिगुल! 7 चरणों में होंगे चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे; यूपी में सभी 7 फेज में वोटिंग, देखें पूरा शेड्यूल

Lok Sabha Election 2024 Schedule

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व का शंखनाद हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने आज (16 मार्च) विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 7 चरणों में मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी। इसके साथ ही देश भर में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है।

कब-कब होगी वोटिंग?

  • पहला चरण: 19 अप्रैल
  • दूसरा चरण: 26 अप्रैल
  • तीसरा चरण: 7 मई
  • चौथा चरण: 13 मई
  • पांचवां चरण: 20 मई
  • छठा चरण: 25 मई
  • सातवां चरण: 1 जून

यूपी, बिहार और बंगाल में 7 चरणों में चुनाव

उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में सभी 7 चरणों में मतदान होगा। यूपी की 80 सीटें केंद्र की सत्ता तय करेंगी। पीएम मोदी (वाराणसी) और राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्रों पर सबकी नजर रहेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने '4M' (Muscle, Money, Misinformation, MCC Violations) से निपटने के लिए सख्त चेतावनी दी है। देश के 97 करोड़ मतदाता इस बार सरकार चुनेंगे।

Previous Post Next Post