Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Modi 3.0 Swearing-in: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी, 71 मंत्री भी शामिल

नई दिल्ली: 9 जून की शाम राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार तीन बार पीएम बनने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

The Public Live Banner

मोदी 3.0 कैबिनेट में कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। प्रमुख नामों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने अपनी जगह बरकरार रखी। गठबंधन सहयोगियों (TDP, JDU, LJP) को भी कैबिनेट में अहम जगह दी गई है।

समारोह में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू समेत 7 पड़ोसी देशों के नेता शामिल हुए। फिल्म स्टार शाहरुख खान, रजनीकांत और अक्षय कुमार भी मेहमानों में शामिल थे। यह सरकार 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ काम शुरू करेगी।

Previous Post Next Post