मानेसर (हरियाणा): बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने दिल्ली-एनसीआर के मानेसर स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत में एक निजी और भव्य समारोह में सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं, जिसमें दोनों बेहद खुश और प्यारे लग रहे हैं।
कृति ने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ पिंक लहंगा पहना था, जबकि पुलकित पेस्टल ग्रीन शेरवानी में नजर आए। कृति के लहंगे पर संस्कृत में मंत्र लिखे थे। पुलकित ने अपनी दुल्हनिया का स्वागत ढोल की थाप पर किया। शादी में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, ऋचा चड्ढा और अली फजल जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए।
कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "सुबह की गहरी नीली आकाश से लेकर शाम की हल्की गुलाबी हवा तक... सिर्फ तुम।" दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उन्होंने 'वीरे की वेडिंग', 'पागलपंती' और 'तैश' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।