Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

UP Police Constable Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द; सीएम योगी का बड़ा फैसला, 6 महीने में दोबारा होगी परीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 48 लाख से अधिक युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 और 18 फरवरी को आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 को पेपर लीक के आरोपों के बाद पूरी तरह रद्द (Cancel) कर दिया है। सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के सबूत वायरल होने के बाद छात्रों ने लखनऊ और प्रयागराज में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था।

The Public Live Banner

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, "युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। परीक्षा की शुचिता से समझौता नहीं किया जा सकता।" सरकार ने आदेश दिया है कि 60,244 पदों के लिए यह परीक्षा अगले 6 महीने के भीतर दोबारा आयोजित की जाएगी। सबसे राहत की बात यह है कि दोबारा परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा और उन्हें परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

मामले की जांच एसटीएफ (STF) को सौंपी गई है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। छात्रों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे अपनी एकता की जीत बताया है। यह यूपी के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक थी।

Previous Post Next Post