Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Paytm Crisis: विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक बोर्ड से दिया इस्तीफा; आरबीआई की सख्ती के बाद बड़ा फेरबदल, नया चेयरमैन नियुक्त

मुंबई: आरबीआई की सख्ती के बाद संकट में घिरे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के पार्ट-टाइम नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 26 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।

The Public Live Banner

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। अब बोर्ड में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आईएएस देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व ईडी अशोक कुमार गर्ग और पूर्व आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल शामिल हैं। आरबीआई ने 15 मार्च (बढ़ी हुई समय सीमा) के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को जमा या क्रेडिट लेनदेन स्वीकार करने से रोक दिया है।

विजय शेखर शर्मा का इस्तीफा आरबीआई को यह संकेत देने की कोशिश मानी जा रही है कि बैंक अब स्वतंत्र बोर्ड द्वारा चलाया जाएगा और उसमें वन97 कम्युनिकेशंस का हस्तक्षेप कम होगा। पेटीएम ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही नया चेयरमैन नियुक्त करेगा। इस खबर के बाद पेटीएम के शेयरों में थोड़ी रिकवरी देखी गई।

Previous Post Next Post