Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Election Results 2023: हिंदी पट्टी में चली 'मोदी की गारंटी', भाजपा ने राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में फहराया भगवा; कांग्रेस केवल तेलंगाना जीती

Assembly Election Results 2023

नई दिल्ली: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हुए 'सेमीफाइनल' में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए हिंदी पट्टी (Hindi Heartland) में क्लीन स्वीप कर दिया है। रविवार (3 दिसंबर) को आए नतीजों में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कांग्रेस को संतोष केवल तेलंगाना में मिली जीत से करना पड़ा।

मध्य प्रदेश में 'मामा' का जादू, छत्तीसगढ़ में उलटफेर

सबसे चौंकाने वाले नतीजे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आए। एंटी-इनकंबेंसी की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान की 'लाड़ली बहना योजना' ने एमपी में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत (163 सीटें) दिलाया। वहीं, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार की वापसी तय मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा ने वहां 54 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया। राजस्थान में भी रिवाज कायम रहा और अशोक गहलोत की सरकार बदल गई।

'ये मोदी की गारंटी की जीत है'

जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज की नफरत देश को बांटने वाली ताकतों के लिए सबक है। जनता ने 'मोदी की गारंटी' पर भरोसा जताया है।" राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इन नतीजों ने 2024 के लिए भाजपा की राह आसान कर दी है और 'इंडिया' गठबंधन के सामने चुनौती पेश की है।

Previous Post Next Post