Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Tata Technologies IPO: 2 दशक बाद टाटा का आईपीओ; निवेशकों की भारी भीड़, 69 गुना सब्सक्राइब हुआ, बंपर लिस्टिंग की उम्मीद

मुंबई: करीब 19 साल के लंबे अंतराल के बाद टाटा समूह (Tata Group) का कोई आईपीओ (IPO) बाजार में आया है, और इसे लेकर निवेशकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का 3,042 करोड़ रुपये का आईपीओ सदस्यता के अंतिम दिन 69.43 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह 2023 के सबसे चर्चित और सफल आईपीओ में से एक बन गया है।

The Public Live Banner

टाटा मोटर्स की इस सब्सिडियरी कंपनी के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 475-500 रुपये रखा गया था। ग्रे मार्केट (GMP) में इसका प्रीमियम 400 रुपये से ऊपर चल रहा है, जिससे निवेशकों को 70-80% तक के लिस्टिंग गेन की उम्मीद है। संस्थागत निवेशकों (QIB) ने इसे 203 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 62 गुना सब्सक्राइब किया।

टाटा ब्रांड पर भरोसे और कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स ने इस आईपीओ को ब्लॉकबस्टर बना दिया है। आखिरी बार 2004 में टीसीएस (TCS) का आईपीओ आया था। टाटा टेक्नोलॉजीज मुख्य रूप से ऑटोमोटिव और एयरोस्पेस सेक्टर को इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है।

Previous Post Next Post