Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Israel-Hamas War Impact: इजरायल-हमास युद्ध का बाजार पर असर; सेंसेक्स धड़ाम, सोने और कच्चे तेल के दाम में उछाल, निवेशक चिंतित

मुंबई: इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुए भीषण युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। सोमवार (9 अक्टूबर) को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूट गया और निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल है क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 4% से ज्यादा का उछाल आया है।

The Public Live Banner

इजरायल के हाइफा पोर्ट (Haifa Port) का संचालन करने वाले अडाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट (लगभग 5%) देखी गई, हालांकि कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि उनका कारोबार सुरक्षित है। युद्ध के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने (Gold) की कीमतों में भी तेजी आई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा और ईरान जैसे देश इसमें शामिल हुए, तो कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है और महंगाई बढ़ सकती है। भारतीय आईटी कंपनियों और फार्मा सेक्टर पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Previous Post Next Post