Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

UPSC CSE 2022 Result: बेटियों ने फिर लहराया परचम; इशिता किशोर बनीं टॉपर, टॉप 4 में लड़कियों का कब्जा, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट 23 मई को घोषित कर दिया है। इस बार के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। इशिता किशोर (Ishita Kishore) ने अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान (AIR 1) हासिल कर टॉप किया है। खास बात यह है कि टॉप 4 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। गरिमा लोहिया दूसरे, उमा हरति एन तीसरे और स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रहीं।

The Public Live Banner

इशिता किशोर, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) की पूर्व छात्रा हैं, ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को चुना था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और निरंतरता (Consistency) को दिया।

इस साल कुल 933 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है, जिनमें से 613 पुरुष और 320 महिलाएं हैं। आयोग ने आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ए और बी पदों के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी और असफल रहे छात्रों को निराश न होकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

Previous Post Next Post