Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Satish Kaushik Death: 'कैलेंडर' अब नहीं रहा; दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन, 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

गुरुग्राम/मुंबई: बॉलीवुड के हरफनमौला कलाकार सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 66 वर्षीय अभिनेता होली मनाने के लिए गुरुग्राम में थे, जहां देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी, जिससे पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया।

The Public Live Banner

'मिस्टर इंडिया' में 'कैलेंडर' के किरदार से अमर होने वाले सतीश कौशिक ने 'दीवाना मस्ताना' में 'पप्पू पेजर' और 'साजन चले ससुराल' में 'मुत्तु स्वामी' जैसे यादगार किरदार निभाए थे। एक अभिनेता के अलावा वह एक सफल निर्देशक भी थे, जिन्होंने 'तेरे नाम' और 'हम आपके दिल में रहते हैं' जैसी हिट फिल्में दीं।

महज एक दिन पहले उन्होंने जावेद अख्तर और शबाना आजमी के साथ होली पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वे बेहद खुश नजर आ रहे थे। सलमान खान, अनिल कपूर और गोविंदा समेत कई सितारों ने उनके अंतिम दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनका जाना हिंदी सिनेमा के एक हंसते-खिलखिलाते अध्याय का अंत है।

Previous Post Next Post