Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Rozgar Mela 2022: पीएम मोदी ने बांटे 71,000 नियुक्ति पत्र; 'रोजगार मेला' के दूसरे चरण में युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 नवंबर को 'रोजगार मेला' (Rozgar Mela) के दूसरे चरण के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) वितरित किए। इससे पहले अक्टूबर में दिवाली पर 75,000 युवाओं को नौकरियां दी गई थीं। सरकार का लक्ष्य अगले साल तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का है।

The Public Live Banner

ये भर्तियां गृह मंत्रालय (सीएपीएफ), रेलवे, डाक विभाग, राजस्व विभाग और शिक्षा मंत्रालय समेत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की गई हैं। इस अवसर पर पीएम ने 'कर्मयोगी प्रारंभ' मॉड्यूल भी लॉन्च किया, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है। पीएम मोदी ने कहा, "यह रोजगार मेला इस बात का सबूत है कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।"

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर इसे युवाओं को लुभाने की कोशिश भी माना जा रहा है। हालांकि, नियुक्त हुए युवाओं के लिए यह सपनों के सच होने जैसा है। देश भर के 45 स्थानों पर केंद्रीय मंत्रियों ने भौतिक रूप से पत्र सौंपे।

Previous Post Next Post