Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Adipurush Teaser Controversy: 'आदिपुरुष' के टीजर पर बवाल; सैफ के रावण लुक और खराब VFX पर भड़के लोग, बायकॉट की उठी मांग

अयोध्या/मुंबई: ओम राउत द्वारा निर्देशित और 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) का टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया, लेकिन इसे दर्शकों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में प्रभास (Prabhas) भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) रावण की भूमिका में हैं। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगा।

The Public Live Banner

सबसे ज्यादा आलोचना सैफ अली खान के 'रावण' लुक को लेकर हो रही है। लोगों का कहना है कि वे रावण कम और मुगल शासक (खिलजी/बाबर) ज्यादा लग रहे हैं। हनुमान जी को बिना मूंछों के और चमड़े जैसे वस्त्रों में दिखाए जाने पर भी आपत्ति जताई जा रही है। इसके अलावा, फिल्म के वीएफएक्स (VFX) और सीजीआई (CGI) की तुलना 'कार्टून' और 'टेंपल रन' गेम से की जा रही है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए गए तो फिल्म को बैन किया जाएगा। निर्देशक ओम राउत ने सफाई दी है कि यह फिल्म नई पीढ़ी के लिए बनाई गई है और बड़े पर्दे पर इसका अनुभव अलग होगा। हालांकि, निगेटिव पब्लिसिटी के चलते फिल्म की रिलीज डेट पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Previous Post Next Post