Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, प्रिंस पटेल और दिव्यांशी ने किया टॉप

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 18 जून को एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 10वीं में कुल 88.18% और 12वीं में 85.33% छात्र पास हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।

The Public Live Banner

टॉपर्स: कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67% अंकों के साथ 10वीं में टॉप किया है। वहीं, 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और टॉपर्स को सम्मानित करने की घोषणा की।

रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट क्रैश हो गई, जिससे छात्रों को थोड़ी परेशानी हुई। इस साल करीब 51 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। कोरोना काल के बाद यह पहली बार था जब परीक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन मोड में बिना किसी बाधा के संपन्न हुईं। जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Previous Post Next Post