Image Source: Wikimedia Commons
मानसा (पंजाब): मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की आज (29 मई) दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मानसा जिले के जवाहरके गांव में हुई। मूसेवाला अपनी थार जीप से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेरकर करीब 30 राउंड फायरिंग की।
सुरक्षा हटाते ही हमला
हैरानी की बात यह है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कल ही मूसेवाला समेत 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली थी। मूसेवाला बिना बुलेटप्रूफ गाड़ी और गनमैन के घर से निकले थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस में गहरा सदमा है।
गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी
हत्या के कुछ ही देर बाद कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने इसे अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला बताया है। पुलिस ने इसे गैंगवार का नतीजा बताया है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक गहरा गया है।