Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

IPL 2022 Final: हार्दिक पांड्या का 'ड्रीम डेब्यू'; गुजरात टाइटंस ने पहले ही सीजन में जीता आईपीएल खिताब, राजस्थान रॉयल्स को हराया

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 को उसका नया चैंपियन मिल गया है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अपने डेब्यू सीजन में ही इतिहास रच दिया है। 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात ने संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह जीत 1 लाख से अधिक दर्शकों के सामने दर्ज की गई।

The Public Live Banner

मैच के हीरो खुद कप्तान हार्दिक पांड्या रहे, जिन्होंने गेंदबाजी में 3 महत्वपूर्ण विकेट (बटलर, सैमसन, हेटमायर) लिए और फिर बल्लेबाजी में 34 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 130 रन ही बना सकी। शुभमन गिल ने छक्का लगाकर गुजरात को जीत दिलाई। डेविड मिलर, राशिद खान और राहुल तेवतिया ने पूरे टूर्नामेंट में 'किलर' प्रदर्शन किया।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी की खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने साबित कर दिया कि वह एक परिपक्व लीडर हैं। राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को 'ऑरेंज कैप' (सबसे ज्यादा रन) और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया, जबकि युजवेंद्र चहल ने 'पर्पल कैप' (सबसे ज्यादा विकेट) जीती। आशीष नेहरा आईपीएल जीतने वाले पहले भारतीय हेड कोच बन गए हैं।

Previous Post Next Post