Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Elon Musk Twitter Deal: एलन मस्क ने खरीदा ट्विटर, 44 अरब डॉलर में पक्की हुई डील; बोले- 'फ्री स्पीच' मेरी प्राथमिकता

Elon Musk Twitter Deal
Image Source: Wikimedia Commons

सैन फ्रांसिस्को: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने आखिरकार सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर (Twitter) को खरीद लिया है। कई हफ्तों तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद ट्विटर के बोर्ड ने मस्क के 44 अरब डॉलर (करीब 3.37 लाख करोड़ रुपये) के ऑफर को मंजूरी दे दी है। मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से यह सौदा किया है।

'अभिव्यक्ति की आजादी' पर जोर

डील पक्की होने के बाद मस्क ने ट्वीट किया, "फ्री स्पीच (अभिव्यक्ति की आजादी) किसी भी लोकतंत्र का आधार है। ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है, जहां मानवता के भविष्य पर चर्चा होती है।" उन्होंने कहा कि वे प्लेटफॉर्म से स्पैम बॉट्स को हटाएंगे और एल्गोरिदम को ओपन सोर्स बनाएंगे।

पराग अग्रवाल की छुट्टी तय?

इस डील के बाद ट्विटर अब एक प्राइवेट कंपनी बन जाएगी। चर्चा है कि ट्विटर के मौजूदा सीईओ, भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal), को पद से हटाया जा सकता है। मस्क पहले ही ट्विटर की मैनेजमेंट से नाखुशी जता चुके हैं। इस खबर के बाद डॉजकॉइन (Dogecoin) की कीमतों में भी भारी उछाल देखा गया है।

Previous Post Next Post