Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Elon Musk Buys Twitter: चिड़िया हुई एलन मस्क की! 44 अरब डॉलर में बिका Twitter, मस्क ने कहा- 'फ्री स्पीच की होगी वापसी'

सैन फ्रांसिस्को: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे बड़ा धमाका किया है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter को 44 अरब डॉलर (करीब 3.37 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने का सौदा पक्का कर लिया है। ट्विटर के बोर्ड ने मस्क के 54.20 डॉलर प्रति शेयर के ऑफर को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही ट्विटर अब एक निजी कंपनी (Private Company) बन जाएगी।

The Public Live Banner

मस्क ने इस डील के बाद ट्वीट किया, "फ्री स्पीच (अभिव्यक्ति की आजादी) लोकतंत्र का आधार है। ट्विटर एक डिजिटल टाउन स्क्वायर है। मैं इसे नई सुविधाओं, ओपन सोर्स एल्गोरिदम और स्पैम बॉट्स को हटाकर पहले से बेहतर बनाना चाहता हूं।" मस्क ने यह भी कहा कि वह अपने सबसे बड़े आलोचकों को भी ट्विटर पर रहने देंगे।

इस अधिग्रहण ने टेक जगत और राजनीति में हलचल मचा दी है। कई लोगों को डर है कि मस्क के आने से प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच बढ़ सकती है, जबकि उनके समर्थकों का मानना है कि सेंसरशिप खत्म होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि सीईओ पराग अग्रवाल और कंपनी के कर्मचारियों का भविष्य क्या होगा, क्योंकि मस्क बड़े बदलावों के संकेत दे चुके हैं।

Previous Post Next Post