Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Mumbai Indians Crisis: आईपीएल इतिहास में पहली बार; मुंबई इंडियंस की शर्मनाक शुरुआत, लगातार 8 मैच हारकर बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

मुंबई: आईपीएल की सबसे सफल टीम और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने सीजन के अपने लगातार 8वें मैच में भी हार का सामना किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने सीजन के शुरुआती 8 मैच हारे हैं।

The Public Live Banner

मेगा ऑक्शन में खराब रणनीति, ईशन किशन का फॉर्म में न होना और जसप्रीत बुमराह को दूसरे छोर से साथ न मिलना टीम की असफलता के मुख्य कारण माने जा रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा खुद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग टूट चुका है। फैंस सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट और मुकेश अंबानी की फ्रेंचाइजी को ट्रोल कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा, "हम किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। यह हमारे लिए एक सामूहिक विफलता है।" दूसरी ओर, नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। मुंबई इंडियंस के लिए अब बाकी बचे मैच सिर्फ सम्मान बचाने की लड़ाई हैं।

Previous Post Next Post