Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

UP Election Result 2022: यूपी में फिर खिला कमल, योगी ने तोड़ा 37 साल का रिकॉर्ड; 'बुलडोजर मॉडल' पर जनता की मुहर

UP Election Results 2022 Yogi Win

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election Results) के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश में 'बाबा' का ही जादू चलता है। तमाम एग्जिट पोल्स और कयासों को सही साबित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। भाजपा गठबंधन ने 403 में से 255 से अधिक सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है।

योगी ने तोड़ा 37 साल का मिथक

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में 1985 के बाद यह पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री ने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया और दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटा हो। इससे पहले नोएडा जाने का मिथक भी सीएम योगी ने तोड़ दिया था। लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में होली और दिवाली एक साथ मनाई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर जश्न मनाया और 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के नारे लगाए।

अखिलेश की सीटें बढ़ीं, पर सत्ता दूर

समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी रैलियों में भारी भीड़ जुटाई, जिसका असर नतीजों में दिखा। सपा ने 2017 के मुकाबले अपनी सीटें दोगुनी कर लीं और 111 का आंकड़ा छुआ। हालांकि, वे भाजपा के 'राशन और प्रशासन' (Law & Order) वाले मजबूत नैरेटिव को नहीं भेद पाए। स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे बड़े दल-बदलुओं को हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस और बसपा का सूपड़ा साफ

प्रियंका गांधी का 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान जमीन पर वोट में तब्दील नहीं हो सका और कांग्रेस महज 2 सीटों पर सिमट गई। वहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) का प्रदर्शन सबसे शर्मनाक रहा और वह केवल 1 सीट (रसड़ा) ही जीत सकी।

Previous Post Next Post