Image Source: Wikimedia Commons
मेलबर्न: क्रिकेट की दुनिया को आज एक गहरा सदमा लगा है। ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह समुई (Koh Samui) में अपने विला में थे, जहां उन्हें संदिग्ध हार्ट अटैक आया। मेडिकल टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
'बॉल ऑफ द सेंचुरी' का जादूगर
शेन वॉर्न ने अपने करियर में 708 टेस्ट विकेट लिए और उन्हें क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान गेंदबाजों में गिना जाता है। 1993 में माइक गैटिंग को डाली गई उनकी 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में ताजा है। उन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल का पहला खिताब जिताया था।
सचिन और सहवाग हैरान
उनके निधन पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "स्तब्ध हूं। मिस यू वॉर्नी। मैदान पर और बाहर तुम्हारे साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे।" वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ने भी इसे क्रिकेट के लिए काला दिन बताया है।