मुंबई: बैंकिंग सेक्टर में सबसे प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने खुशखबरी दी है। आरबीआई ने ग्रेड बी ऑफिसर (Grade B Officer) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत जनरल, डीईपीआर (DEPR) और डीएसआईएम (DSIM) विभागों में कुल 294 पदों को भरा जाएगा। यह बैंक की नौकरी चाहने वालों के लिए 'ड्रीम जॉब' मानी जाती है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। ग्रेड बी (जनरल) के लिए फेज-1 परीक्षा 28 मई और फेज-2 परीक्षा 25 जून 2022 को आयोजित होने की संभावना है।
वेतन और योग्यता: आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी का शुरुआती मासिक वेतन भत्ते मिलाकर लगभग 1 लाख रुपये से अधिक होता है। जनरल पोस्ट के लिए किसी भी विषय में 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (SC/ST/PWD के लिए 50%) अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए छात्रों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।