Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Crypto Bill 2021: भारत में प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा बैन? संसद में बिल पेश करने की खबर से निवेशकों में हड़कंप; बिटकॉइन 15% टूटा

Crypto Ban Panic India

नई दिल्ली: भारत के क्रिप्टो बाजार (Crypto Market) में आज भूचाल आ गया है। संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार द्वारा 'द क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021' पेश किए जाने की खबर आते ही निवेशकों में अफरा-तफरी मच गई है। खबरों के मुताबिक, सरकार सभी प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी (Private Cryptocurrencies) पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है, हालांकि ब्लॉकचेन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए कुछ अपवाद रखे जा सकते हैं।

बाजार में भारी गिरावट, निवेशक डरे

इस खबर के बाद वज़ीरएक्स (WazirX) और कॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) जैसे भारतीय एक्सचेंज क्रैश हो गए। बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में 15% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि एथेरियम और डॉजकॉइन 20% तक टूट गए। सोशल मीडिया पर #CryptoBan ट्रेंड करने लगा और लोग अपनी जमा-पूंजी को लेकर चिंता जताने लगे।

RBI अपनी डिजिटल करेंसी लाएगा?

बिल के डिस्क्रिप्शन में स्पष्ट लिखा है कि इसका उद्देश्य भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक डिजिटल करेंसी (CBDC) के लिए एक सुविधाजनक ढांचा तैयार करना है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास पहले ही क्रिप्टो को देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा बता चुके हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्ण प्रतिबंध लगाना तकनीकी रूप से कठिन होगा, इसलिए सरकार इसे 'एसेट क्लास' के रूप में रेगुलेट कर सकती है।

Previous Post Next Post