Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Bihar Floods: बिहार और असम में बाढ़ का कहर; कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर, लाखों लोग बेघर, सेना बुलाई गई

पटना/गुवाहाटी: मानसून के आखिरी चरण में भारी बारिश ने बिहार और असम में तबाही मचा दी है। बिहार में कोसी और गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे 15 जिलों के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। सुपौल और अररिया में स्थिति सबसे खराब है।

The Public Live Banner

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के उफान से काजीरंगा नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा डूब गया है। केंद्र सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना और एनडीआरएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां भेजी हैं। हेलीकॉप्टरों से खाने के पैकेट गिराए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। लाखों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। प्रशासन ने महामारी फैलने की आशंका के चलते मेडिकल टीमें भी तैनात की हैं।

Previous Post Next Post