Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

CBSE Result 2025: सीबीएसई के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 12वीं में 94% छात्र पास, यहां चेक करें रिजल्ट

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 12 मई को घोषित कर दिए हैं। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 94.2% रहा, जबकि 10वीं में 95.6% छात्र उत्तीर्ण हुए।

The Public Live Banner

त्रिवेंद्रम रीजन ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने इस साल भी 'मेरिट लिस्ट' जारी नहीं की है ताकि छात्रों में अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोका जा सके। हालांकि, विषयवार टॉपर्स को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in और डिजिलॉकर (DigiLocker) पर देख सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल छात्रों को बधाई दी और जो छात्र उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं ला पाए, उन्हें निराश न होकर भविष्य के लिए प्रयास करने की सलाह दी। इस बार एआई और कौशल विकास विषयों में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Previous Post Next Post