Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Pushpa 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा' की सुनामी! पहले दिन 200 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड; अल्लू अर्जुन के आगे सब फेल

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1

मुंबई/हैदराबाद: "पुष्पा झुकेगा नहीं..." और बॉक्स ऑफिस पर सच में नहीं झुका! अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) ने रिलीज होते ही भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है।

'बाहुबली' और 'KGF' को पछाड़ा

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी तहलका मचा दिया है। अकेले हिंदी वर्जन ने पहले दिन 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जो 'पठान' और 'जवान' से भी ज्यादा है। सिनेमाघरों में सुबह 4 बजे से ही हाउसफुल के बोर्ड लगे थे। फैंस ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर पहुंचे और स्क्रीन पर पैसे उड़ाए।

फहाद फासिल और रश्मिका का जादू

फिल्म में अल्लू अर्जुन के स्वैग के अलावा फहाद फासिल (भंवर सिंह शेखावत) की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। रश्मिका मंदाना का 'श्रीवल्ली' किरदार भी लोगों को पसंद आया। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म आसानी से 1500-2000 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस कर सकती है।

Previous Post Next Post