Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Pushpa 2 Box Office: 'पुष्पा' का राज; अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन कमाए 175 करोड़, बाहुबली-2 और KGF-2 के रिकॉर्ड ध्वस्त

हैदराबाद/मुंबई: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 175 करोड़ रुपये (नेट) और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है।

The Public Live Banner

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का स्वैग और फहद फासिल के साथ उनकी टक्कर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 'जवान' और 'पठान' के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। सिनेमाघरों के बाहर सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारें देखी गईं और फैंस ने दूध से पोस्टर का अभिषेक किया।

रश्मिका मंदाना का 'श्रीवल्ली' किरदार और फिल्म के डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा बहुत जल्द पार कर लेगी। 'पुष्पा 2' ने साबित कर दिया है कि पैन-इंडिया सिनेमा का जादू अभी भी सिर चढ़कर बोल रहा है।

Previous Post Next Post