Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Maharashtra Election Results 2024: महायुति की महाजीत; बीजेपी गठबंधन ने किया क्लीन स्वीप, एमवीए का सूपड़ा साफ

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले महायुति (Mahayuti) गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 288 सीटों वाली विधानसभा में गठबंधन ने 230 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) को करारी हार का सामना करना पड़ा।

The Public Live Banner

भाजपा ने अकेले 130+ सीटें जीतीं, जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 'लाड़की बहिन योजना' और विकास के मुद्दों ने महिला वोटरों को लुभाया। उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टियों को बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र फडणवीस को इस जीत का शिल्पकार माना जा रहा है।

नतीजों के बाद सीएम पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है, लेकिन महायुति ने सामूहिक नेतृत्व की बात कही है। पीएम मोदी ने इसे 'विकास की जीत' और 'तुष्टिकरण की हार' बताया। यह जीत आगामी बीएमसी चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Previous Post Next Post