Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

IPL 2025 Retentions: पंत, श्रेयस और राहुल रिलीज; आईपीएल रिटेंशन में बड़े उलटफेर, धोनी खेलेंगे 'अनकैप्ड' खिलाड़ी बनकर

मुंबई: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन लिस्ट (Retention List) जारी कर दी गई है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रिलीज कर दिया है। वहीं, केकेआर ने चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर और एलएसजी ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। ये तीनों अब नीलामी में बड़ी बोली के हकदार होंगे।

The Public Live Banner

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को 'अनकैप्ड प्लेयर' के नियम के तहत मात्र 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जिससे उनके खेलने का रास्ता साफ हो गया। विराट कोहली (RCB), जसप्रीत बुमराह (MI) और संजू सैमसन (RR) को शीर्ष रिटेंशन के तौर पर रखा गया है। हेनरिक क्लासेन (SRH) को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया, जो सबसे महंगे रहे।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्य कुमार यादव और बुमराह—चारों को रिटेन कर अपना कोर मजबूत रखा है। अब सबकी निगाहें मेगा ऑक्शन पर हैं जहां पंत और अय्यर पर पैसों की बारिश होने की उम्मीद है।

Previous Post Next Post