Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Ind vs NZ Test Series: 12 साल बाद घर में हारा भारत; न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, पुणे टेस्ट में 113 रन से दी मात

पुणे: भारतीय क्रिकेट के 'गढ़' कहे जाने वाले घरेलू मैदान पर टीम इंडिया का 12 साल से चला आ रहा अजेय अभियान (Winning Streak) थम गया है। न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में भारत को 113 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह 2012 (इंग्लैंड के खिलाफ) के बाद पहली बार है जब भारत को अपनी धरती पर टेस्ट सीरीज में हार मिली है।

The Public Live Banner

इस हार के सबसे बड़े विलेन रहे कीवी स्पिनर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner), जिन्होंने मैच में 13 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारत को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 245 रनों पर ढेर हो गई। रोहित शर्मा और विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी रहा।

न्यूजीलैंड के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि उन्होंने भारत में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती है। इस हार से भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की राह भी मुश्किल हो गई है। बेंगलुरु टेस्ट में 46 रन पर ऑलआउट होने के बाद पुणे में भी भारतीय बल्लेबाज स्पिन के सामने बेबस नजर आए।

Previous Post Next Post