Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Rafael Nadal Retirement: लाल बजरी के बादशाह ने कहा अलविदा; राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान किया, डेविस कप होगा आखिरी टूर्नामेंट

मैड्रिड: टेनिस जगत के महानतम खिलाड़ियों में से एक और 'किंग ऑफ क्ले' के नाम से मशहूर राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय स्पेनिश दिग्गज ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि नवंबर में मलागा में होने वाला डेविस कप फाइनल्स उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।

The Public Live Banner

नडाल ने अपने करियर में कुल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जिनमें रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन खिताब शामिल हैं। पिछले कुछ सालों से वे लगातार चोटों से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा, "हकीकत यह है कि पिछले कुछ साल, खासकर पिछले दो, मुश्किल रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं बिना किसी सीमा के खेल पा रहा हूं।"

रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और क्रिकेट स्टार विराट कोहली समेत पूरी दुनिया ने उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई दी। नडाल का जाना टेनिस के उस सुनहरे दौर (Big Three Era) के अंत का संकेत है जिसने खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

Previous Post Next Post