मुंबई: महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने आधिकारिक तौर पर अपने तलाक (Divorce) की घोषणा कर दी है। 18 जुलाई को दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि उन्होंने "आपसी सहमति से अलग होने" का फैसला किया है।
उन्होंने लिखा, "हमने अपनी पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ दिया, लेकिन हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है।" उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे अगस्त्य की सह-परवरिश (Co-parenting) जारी रखेंगे। नताशा अपने बेटे के साथ अपने गृह देश सर्बिया लौट गई हैं।
यह जोड़ी 2020 में शादी के बंधन में बंधी थी। टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान नताशा की अनुपस्थिति ने अफवाहों को हवा दी थी। फैंस ने इस खबर पर दुख जताया है। हार्दिक के लिए यह साल उतार-चढ़ाव भरा रहा है—पहले आईपीएल में हूटिंग, फिर वर्ल्ड कप जीत, और अब निजी जीवन में यह बड़ा झटका।