Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Anant-Radhika Wedding: सदी की सबसे भव्य शादी; अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूजे के हुए, पीएम मोदी से लेकर किम कार्दशियन तक पहुंचे

मुंबई: महीनों के प्री-वेडिंग जश्न के बाद, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में परिणय सूत्र में बंध गए। इस 'रॉयल वेडिंग' को सदी की सबसे महंगी और भव्य शादियों में गिना जा रहा है।

The Public Live Banner

शादी में दुनिया भर की हस्तियों का जमावड़ा लगा। अमेरिकन रियलिटी स्टार किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और उनकी बहन क्लोई, ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर, डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो जैसे वैश्विक सितारे बारात में नाचे। बॉलीवुड का हर बड़ा सितारा—शाहरुख, सलमान, रजनीकांत, अमिताभ—वहां मौजूद था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। नीता अंबानी का डांस और पूरा परिवार का साथ चर्चा में रहा। शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई दिनों तक ट्रेंड करते रहे। ट्रैफिक डायवर्जन के कारण मुंबई में आम जनता को थोड़ी परेशानी भी हुई, जिसे लेकर आलोचनाएं भी हुईं।

Previous Post Next Post