Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Paytm Bank Ban: आरबीआई का बड़ा हंटर; पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगी रोक, 29 फरवरी के बाद नहीं जमा होंगे पैसे, शेयर धड़ाम

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिनटेक कंपनी Paytm Payments Bank के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 31 जनवरी को जारी आदेश में आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी तरह की जमा राशि (Deposit), क्रेडिट ट्रांजैक्शन या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया है। यह कार्रवाई लगातार नियमों के उल्लंघन और अनुपालन (Compliance) में कमी के चलते की गई है।

The Public Live Banner

इस खबर के आते ही शेयर बाजार में पेटीएम (One97 Communications) के शेयर 20% तक गिर गए। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि ग्राहक अपने खाते में मौजूद शेष राशि (Balance) का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन नया पैसा जमा नहीं कर पाएंगे। साथ ही फास्टैग (FASTag) और वॉलेट सेवाओं पर भी यह रोक लागू होगी।

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने यूजर्स को आश्वासन दिया है कि पेटीएम ऐप सामान्य रूप से काम करता रहेगा और वे अन्य बैंकों के साथ साझेदारी कर रहे हैं। हालांकि, यह पेटीएम के बैंकिंग ऑपरेशन्स के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे लाखों मर्चेंट्स और यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं।

Previous Post Next Post