Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Ind vs Pak World Cup: अहमदाबाद में भारत की बादशाहत कायम; पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, रोहित शर्मा ने की छक्कों की बारिश

अहमदाबाद: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हरा दिया है। 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शकों के सामने टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाकर वर्ल्ड कप इतिहास में उनके खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-0 कर लिया है। भारतीय गेंदबाजों और कप्तान रोहित शर्मा के सामने पाकिस्तानी टीम कहीं नहीं टिक पाई।

The Public Live Banner

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम एक समय 155/2 पर मजबूत दिख रही थी, लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरी टीम 191 रनों पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लेकर टीम वर्क की मिसाल पेश की। बुमराह को उनकी किफायती गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

जवाब में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 63 गेंदों में 86 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। श्रेयस अय्यर (53*) ने भी अर्धशतक जड़ा और भारत ने 30.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के बाद पूरा स्टेडियम 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा। इस जीत ने भारत की वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदों को और प्रबल कर दिया है।

Previous Post Next Post