Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Tiger 3 Trailer Out: सलमान खान का जबरदस्त एक्शन; 'टाइगर 3' का ट्रेलर रिलीज, इमरान हाशमी बने खूंखार विलेन

मुंबई: यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का धमाकेदार ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अविनाश सिंह राठौर उर्फ 'टाइगर' के रूप में देश और परिवार को बचाने के लिए लौट आए हैं। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, स्टंट्स और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है।

The Public Live Banner

फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जोया के किरदार में दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं, जिसमें उनका 'टॉवल फाइट' सीन चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) हैं, जो मुख्य विलेन के रूप में टाइगर को चुनौती दे रहे हैं। उनका लुक और डायलॉग्स काफी प्रभावशाली लग रहे हैं।

फिल्म दिवाली के मौके पर (12 नवंबर) रिलीज होने वाली है। ट्रेलर में शाहरुख खान (पठान) की झलक नहीं दिखाई गई है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि थिएटर में दोनों सुपरस्टार्स फिर साथ दिखेंगे। निर्देशक मनीष शर्मा की इस फिल्म से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, क्योंकि 'पठान' और 'जवान' के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक्शन फिल्मों का बोलबाला है।

Previous Post Next Post