Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Nipah Virus Outbreak: केरल में फिर 'निपाह' का खतरा; कोझिकोड में 2 मौतें, स्कूल-कॉलेज बंद, केंद्र ने भेजी टीम

कोझिकोड: केरल में एक बार फिर जानलेवा निपाह वायरस (Nipah Virus) ने दस्तक दे दी है। कोझिकोड जिले में निपाह संक्रमण से दो लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा 2 अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोझिकोड में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है और कई इलाकों को 'कंटेनमेंट जोन' घोषित किया गया है।

The Public Live Banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एक विशेषज्ञ टीम केरल भेजी है। आईसीएमआर (ICMR) ने बताया कि यह 'बांग्लादेश वैरिएंट' है, जो कम संक्रामक है लेकिन इसकी मृत्यु दर (Mortality Rate) काफी अधिक है। निपाह वायरस चमगादड़ों से फैलता है और इसका कोई पक्का इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने लोगों से मास्क पहनने और चमगादड़ों के कुतरे हुए फल न खाने की अपील की है। संक्रमितों के संपर्क में आए 700 से अधिक लोगों की सूची (Contact Tracing) तैयार की गई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। पड़ोसी राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु ने भी सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ा दी है।

Previous Post Next Post