Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Yo-Yo Test Controversy: विराट कोहली ने शेयर किया यो-यो स्कोर; BCCI ने लगाई फटकार, खिलाड़ियों को दी चेतावनी

बेंगलुरु: एशिया कप 2023 से पहले टीम इंडिया के अलूर (बेंगलुरु) में चल रहे ट्रेनिंग कैंप के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना यो-यो टेस्ट (Yo-Yo Test) पास करने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना स्कोर 17.2 साझा कर दिया। फिटनेस के प्रति विराट के समर्पण को देखकर फैंस तो खुश हुए, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यह रास नहीं आया।

The Public Live Banner

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने मौखिक रूप से सभी खिलाड़ियों को चेतावनी जारी की है कि वे यो-यो टेस्ट या डेक्सा स्कैन जैसे गोपनीय फिटनेस स्कोर को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न करें। बोर्ड का मानना है कि यह 'गोपनीय जानकारी' है और इसे पब्लिक डोमेन में नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी अपनी ट्रेनिंग की फोटो डाल सकते हैं, लेकिन स्कोर नहीं।

बीसीसीआई द्वारा यो-यो टेस्ट पास करने के लिए न्यूनतम स्कोर 16.5 रखा गया है। विराट का 17.2 स्कोर उनकी शानदार फिटनेस को दर्शाता है। कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने भी टेस्ट पास कर लिया है। यह कैंप एशिया कप की तैयारी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Previous Post Next Post