Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Adipurush Controversy: डायलॉग्स पर बवाल, VFX पर सवाल; 'आदिपुरुष' ने निराश किया, मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी, फिल्म का बुरा हाल

मुंबई: साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया ने मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ओम राउत द्वारा निर्देशित और प्रभास (राम), कृति सेनन (सीता) व सैफ अली खान (रावण) स्टारर इस फिल्म को रामायण का आधुनिक रूपांतरण बताया गया था, लेकिन इसके खराब वीएफएक्स और खासकर 'टपोरी स्टाइल' डायलॉग्स ने पूरे देश में गुस्से की लहर पैदा कर दी।

The Public Live Banner

हनुमान जी के किरदार द्वारा बोले गए संवाद जैसे "कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का..." को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बैकलैश देखने को मिला। लोगों ने इसे रामायण का अपमान बताया और फिल्म को बैन करने की मांग की। विवाद इतना बढ़ गया कि नेपाल में काठमांडू के मेयर ने सभी भारतीय फिल्मों पर रोक लगा दी।

डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने पहले अपने बचाव में दलीलें दीं, लेकिन विरोध बढ़ता देख उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और विवादित डायलॉग्स को बदलने की घोषणा की। फिल्म ने पहले वीकेंड में तो बंपर कमाई (340 करोड़ वर्ल्डवाइड) की, लेकिन नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी के कारण सोमवार से ही कलेक्शन धड़ाम हो गया। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट देखने वाली फिल्मों में से एक बन गई।

Previous Post Next Post