Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Parineeti-Raghav Engagement: राजनीति और बॉलीवुड का मिलन; परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने की सगाई, दिल्ली में हुआ भव्य समारोह

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक निजी समारोह में सगाई (Ring Ceremony) कर ली। लंबे समय से चल रही डेटिंग की अफवाहों पर विराम लगाते हुए इस जोड़े ने अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। परिणीति ने लिखा, "जिस चीज के लिए मैंने प्रार्थना की थी... मैंने हां कर दी।"

The Public Live Banner

इस समारोह में राजनीति और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। परिणीति की चचेरी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी खास तौर पर विदेश से सगाई में शामिल होने पहुंचीं। इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पी चिदंबरम जैसे नेता भी मौजूद थे।

परिणीति और राघव दोनों ने ऑफ-व्हाइट रंग के मैचिंग आउटफिट्स पहने थे। दोनों की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी और वे लंबे समय से दोस्त थे। फैंस इस नई जोड़ी को 'रागनीति' (RagNeeti) कहकर बुला रहे हैं। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन साल के अंत तक होने की उम्मीद है।

Previous Post Next Post