Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Rinku Singh 5 Sixes: 'लॉर्ड रिंकू' का चमत्कार; आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़कर KKR को दिलाई अविश्वसनीय जीत, गुजरात टाइटंस हैरान

अहमदाबाद: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में 9 अप्रैल की शाम एक ऐसा करिश्मा हुआ जिसे क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को हारे हुए मैच में जीत दिला दी। केकेआर को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे, जो लगभग नामुमकिन लग रहा था।

The Public Live Banner

गेंदबाज यश दयाल के हाथ में गेंद थी और सामने उमेश यादव थे जिन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू को दी। इसके बाद रिंकू ने अगली 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़कर स्टेडियम में सन्नाटा और केकेआर के खेमे में उन्माद पैदा कर दिया। रिंकू ने 21 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। शाहरुख खान ने ट्वीट कर उन्हें 'पठान' कहा और उनकी जमकर तारीफ की।

यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े 'चेज' (Chase) में से एक है। एक गरीब परिवार से आने वाले रिंकू सिंह का संघर्ष और सफलता की यह कहानी हर किसी को प्रेरित कर रही है। मैच के बाद रिंकू ने कहा, "मुझे विश्वास था कि मैं कर सकता हूं, मैंने बस गेंद देखी और हिट किया।" यश दयाल मैदान पर ही रो पड़े, जिन्हें साथियों ने सांत्वना दी।

Previous Post Next Post