Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Pamela Chopra Death: यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन; 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक

मुंबई: दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी और वाईआरएफ (YRF) की नींव का अहम हिस्सा रहीं पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का 20 अप्रैल को निधन हो गया। 74 वर्षीय पामेला पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्हें निमोनिया की शिकायत थी। उनकी मौत से चोपड़ा परिवार और फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।

The Public Live Banner

पामेला चोपड़ा न केवल यश चोपड़ा की पत्नी थीं, बल्कि एक बेहतरीन प्लेबैक सिंगर, राइटर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी थीं। उन्होंने 'कभी कभी', 'सिलसिला' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए थे। हाल ही में नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'The Romantics' में उन्होंने यश चोपड़ा की जर्नी के बारे में बात की थी।

आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां के अंतिम दर्शन के लिए शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण समेत पूरा बॉलीवुड यशराज स्टूडियो पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया गया। इंडस्ट्री ने उन्हें 'वाईआरएफ की रीढ़' बताया।

Previous Post Next Post