Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Arjun Tendulkar Debut: सचिन के बेटे का आईपीएल डेब्यू; अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए खेला पहला मैच, पिता ने दी बधाई

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में 16 अप्रैल को एक भावुक क्षण देखने को मिला। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने लंबे इंतजार के बाद आईपीएल (IPL) में अपना डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में अर्जुन को प्लेइंग-11 में शामिल किया। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार है जब पिता और पुत्र दोनों ने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेला हो।

The Public Live Banner

रोहित शर्मा ने अर्जुन को डेब्यू कैप सौंपी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने अपने पहले मैच में 2 ओवर फेंके और 17 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अच्छी स्विंग कराई। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर बेटे को बधाई दी और कहा, "अर्जुन, तुमने आज एक क्रिकेटर के रूप में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खेल का सम्मान करो, खेल तुम्हें वापस प्यार देगा।"

सारा तेंदुलकर भी स्टैंड्स में भाई को चीयर करती नजर आईं। अर्जुन पिछले 3 सालों से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें मौका अब मिला। सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस भी छिड़ी, लेकिन कई लोगों ने उनकी मेहनत की तारीफ भी की।

Previous Post Next Post