सैन फ्रांसिस्को: ChatGPT की अपार सफलता के बाद, OpenAI ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का और भी उन्नत संस्करण GPT-4 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले वर्जन (GPT-3.5) की तुलना में बहुत अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और रचनात्मक है। GPT-4 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 'मल्टीमॉडल' (Multimodal) है, यानी यह टेक्स्ट के साथ-साथ तस्वीरों (Images) को भी इनपुट के रूप में समझ सकता है।
परीक्षणों में GPT-4 ने अमेरिका की बार (Bar) परीक्षा और SAT स्कूल परीक्षाओं में शीर्ष 10% छात्रों जितना स्कोर किया है। यह जटिल समस्याओं को सुलझाने और लंबी-चौड़ी कोडिंग लिखने में भी सक्षम है। फिलहाल यह सुविधा ChatGPT Plus (पेड वर्जन) सब्सक्राइबर्स और डेवलपर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है।
माइक्रोसॉफ्ट ने भी पुष्टि की है कि उसका नया बिंग (Bing) सर्च इंजन पहले से ही GPT-4 पर चल रहा है। हालांकि, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने चेतावनी दी है कि यह अभी भी पूरी तरह सही नहीं है और इसमें 'हैलुसिनेशन' (गलत जानकारी देना) की समस्या हो सकती है, लेकिन यह एआई की दुनिया में एक बड़ी छलांग है।