Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Neal Mohan YouTube CEO: एक और भारतीय का डंका; नील मोहन बने YouTube के नए CEO, सुसान वोज्स्की ने दिया इस्तीफा

सैन फ्रांसिस्को: सिलिकॉन वैली में भारतीय मूल के अधिकारियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की कमान अब भारतीय मूल के नील मोहन (Neal Mohan) के हाथों में होगी। यूट्यूब की लंबी समय तक सीईओ रहीं सुसान वोज्स्की (Susan Wojcicki) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद नील मोहन को नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

The Public Live Banner

नील मोहन अब तक यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (CPO) थे। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और 2008 में गूगल ज्वाइन किया था। यूट्यूब शॉर्ट्स (Shorts) और यूट्यूब म्यूजिक के लॉन्च में उनकी अहम भूमिका रही है। सुसान वोज्स्की ने अपने विदाई संदेश में कहा कि वह अब अपने परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहती हैं।

नील मोहन अब सुंदर पिचाई (Google), सत्य नडेला (Microsoft), अरविंद कृष्णा (IBM) और शांतनु नारायण (Adobe) की सूची में शामिल हो गए हैं। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। नील मोहन के सामने टिकटॉक (TikTok) से मिल रही कड़ी चुनौती और क्रिएटर्स की कमाई बढ़ाने जैसे मुद्दे प्रमुख होंगे।

Previous Post Next Post