Image Source: Wikimedia Commons
रियासी (J&K): भारत के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है जो देश की तकदीर बदल सकती है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम (Lithium) के विशाल भंडार की खोज की है। अनुमान है कि यहां 59 लाख टन लिथियम मौजूद है। इसे 'सफेद सोना' (White Gold) भी कहा जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरी बनाने में होता है।
चीन की बादशाहत होगी खत्म?
अब तक भारत अपनी लिथियम जरूरतों के लिए चीन, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना पर निर्भर था। इस खोज के बाद भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास लिथियम का इतना बड़ा भंडार है। यह खोज पीएम मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और इलेक्ट्रिक व्हीकल मिशन के लिए गेम चेंजर साबित होगी।
स्थानीय लोगों में उत्साह
रियासी के सलाल-हैमाना इलाके में मिले इस भंडार से न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के भी बड़े अवसर पैदा होंगे। खनन मंत्रालय जल्द ही इसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।