Politics

View all
Loading HD Images...

Cricket

View All

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल का तूफान; वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने, सचिन-सहवाग के क्लब में शामिल

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट के नए 'प्रिंस' कहे जाने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया है। 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में गिल ने 149 गेंदों में 208 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक (Double Century) लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र (23 साल 132 दिन) के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा।

The Public Live Banner

गिल ने अपनी पारी में 19 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर 200 रन पूरे करने का उनका अंदाज वीरेंद्र सहवाग की याद दिला गया। वह सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और ईशान किशन के बाद एलीट 200 क्लब में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं।

गिल की इस पारी की बदौलत भारत ने 349 रन बनाए और रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रनों से हरा दिया। मैच के बाद गिल ने कहा, "मैं 200 के बारे में नहीं सोच रहा था, लेकिन जब मैं 180 पर पहुंचा और ओवर बचे थे, तो मैंने सोचा कि अब करना ही है।" दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उन्हें 'स्मूथमैन गिल' नाम दिया है।

Previous Post Next Post